HomeGorakhpurथोक दवा व्यापारी ने 55 लाख की दवा का नहीं किया भुगतान,...

थोक दवा व्यापारी ने 55 लाख की दवा का नहीं किया भुगतान, केस दर्ज

थोक दवा व्यापारी ने 55 लाख की दवा का नहीं किया भुगतान, केस दर्ज

अजय जायसवाल
गोरखपुर। भलोटिया मार्केट में थोक दवा की दुकान चलाने वाले व्यापारी अनूप खेतान से 55 लाख की दवा लेकर एक व्यक्ति ने पेमेंट नहीं किया।

दवा विक्रेता ने इसकी शिकायत एडीजी जोन अखिल कुमार से की तो कैंट पुलिस ने उनकी तहरीर पर लखनऊ के दवा विक्रेता व दो अज्ञात लोगों पर जालसाजी व रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई तहरीर में पुर्दिलपुर के गोकुल पुरी कालोनी निवासी अनूप खेतान ने बताया कि वह भलोटिया मार्केट में दवा की थोक दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान से लखनऊ के अमीनाबाद स्थित ईशा फार्मा एंड सर्जिकल फर्म के प्रोपराइटर सोमिल कुमार पिछले तीन वर्ष से दवा ले जा रहे हैं।

वह अब तक 55 लाख 30 हजार 190 रुपये की दवा ले जा चुके हैं और भुगतान नहीं किए।
एडीजी से की शिकायत: 9 फरवरी 2022 को एडीजी से पहली बार शिकायत के बाद तत्कालीन सीओ कैंट ने जांच की तो आरोपी व्यापारी ने सुलह किया और 10 मार्च 2022 तक रकम देने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद भी उसने पैसे नहीं चुकाए।

जिसके बाद व्यापारी ने करीब 10 बार शिकायत किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक हारकर उसने एक बार फिर एडीजी से शिकायत की। जिसके बाद कैंट पुलिस ने लखनऊ के दवा विक्रेता सोमिल कुमार और उसके दो अज्ञात कर्मचारियों पर बीती रात केस दर्ज कर लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read