Homeबदायूंहमें कभी भी पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिये

हमें कभी भी पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिये

हमें कभी भी पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिये

अंकित सक्सेना
बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित सप्त दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिन प्राचार्य डा. वंदना शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सुश्री छवि बाल विकास कल्याण विभाग एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री रिचा शर्मा रहीं। मुख्य अतिथि ने आज के विषय पर सड़क सुरक्षा एवं जल संरक्षण के विषय में बताया कि हमें कभी भी पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए। पानी के नल को बंद करें यदि आप सड़क में भी खुला देखते हैं।

प्राचार्या ने बताया कि यदि सड़क पर कोई भी दुर्घटना हो। हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि उस व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए हो सकता है। कल यह आपके साथ भी घटित हो सकता है। उप प्राचार्या डा. गार्गी ने कहा कि हमें यह जीवन सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि और दूसरों के लिए भी है। कार्यक्रम अधिकारी डा. अनीता सिंह ने बताया कि वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट पहनना, हेलमेट लगाना जैसे सुरक्षा उपायों को अपनायें। कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी डा. सोनी मौर्य ने कहा कि जल संरक्षण का अर्थ पानी बर्बादी तथा प्रदूषण को रोकने से है। जल संरक्षण एक अनिवार्य आवश्यकता है, क्योंकि वर्षा का जल हर समय उपलब्ध नहीं रहता। अतः पानी की कमी को पूरा करने के लिये पानी का संरक्षण आवश्यक है। स्वयंसेविका ने अपने क्षेत्र में जाकर बजरंग नगर एवं सिरसा क्षेत्र में जाकर लोगों को जल संरक्षण एवं यातायात के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read