963172
इसी के तहत भाजपा प्रदेश ने प्रत्येक जिले में विधान स्तर पर पत्रकारों से बातचीत कर कानून की जानकारी देने को कहा है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कासगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों को वक्फ संशोधन कानून की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री राजवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने कहा कि वक्फ सुधार विधेयक मुसलमानों के लिए लाभकारी है। खासकर गरीबों, पसमांदा, महिलाओं, विधवाओं और बच्चों के हित में है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष भी वक्फ विधेयक को लेकर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून से करोड़ों गरीब मुसलमानों को लाभ होगा। मुस्लिम समुदाय का बड़ा वर्ग इस कानून का समर्थन कर रहा है।





