गैंगरेप में वांछित चल रहा इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
अजय जायसवाल
गोरखपुर। राजघाट पुलिस की शनिवार की भोर में गैंगरेप के आरोप में फरार चल रहे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के जवाबी कार्यवाई में बदमाश राज निषाद के बाए पैर में घुटने के पास गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जंहा उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











