Homeबदायूंन्याय के लिए भटक रहा चकबंदी प्रक्रिया का मारा मुकेश

न्याय के लिए भटक रहा चकबंदी प्रक्रिया का मारा मुकेश

न्याय के लिए भटक रहा चकबंदी प्रक्रिया का मारा मुकेश

नहीं मिल पा रहा इंसाफ
अंकित सक्सेना
बदायूं। चकबंदी प्रक्रिया के कारण ग्राम मनवा तहसील बिसौली निवासी मुकेश कुमार न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटता हुआ भटक रहा है, परन्तु कई वर्षां से उसे इंसाफ नहीं मिल पा रहा है।

शनिवार को थाना वज़ीरगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओम प्रकाश सिंह के सम्मुख प्रस्तुत होकर फरियादी ने अपनी व्यथा सुनाई, तो दोनों अधिकारियों ने प्रकरण को गंभीरतापूर्वक लेते हुए डीएम ने मौके पर ही बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि चकबंदी अधिकारी और बिसौली के नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम बनाकर वास्तविकता उनके सम्मुख प्रस्तुत की जाए और फरियादी को उसका हक दिलाया जाए।

इसी थाना समाधान दिवस में नारायण दास वर्मा ने चकरोड पर अवैध कब्जे एवं जिलेदार खां उसकी भूमि पर आलमशेर, भूरे एवं नजाकत द्वारा जबरदस्ती नाली निकालने की शिकायत की। तत्पश्चात दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बिसौली पहुंचकर थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुना।

यहां भी भूमि पर अवैध कब्जे एवं चकरोडों पर कब्जे से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने निर्देश दिए कि इन मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कराई जाए और प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read