HomeChitrakootमतदाता सूची पुनरीक्षण महाअभियान 3 दिसम्बर तक चलाया जाएगा

मतदाता सूची पुनरीक्षण महाअभियान 3 दिसम्बर तक चलाया जाएगा

मतदाता सूची पुनरीक्षण महाअभियान 3 दिसम्बर तक चलाया जाएगा

शिवमंगल अग्रहरि
राजापुर, चित्रकूट। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण महा अभियान 27 अक्टूबर से 3 दिसंबर तक चलाया जाएगा जिसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं को जोड़ने के लिए फार्म 6,7 व 8 को लेकर वशिष्ठ नारायण करवरिया महाविद्यालय में बीएलओ के द्वारा छात्र छात्राओं के नाम जोड़े गए व मतदाता सूची पुनरीक्षण के विषय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय तथा मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी प्रमोद झा व प्रशिक्षु एसडीएम आलोक सिंह, तहसील फूलचंद यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा आदि लोगो ने संगोष्ठी में अपने अपने विचार रखे हैं वही मतदाता पुनरीक्षण सूची के अवसर पर जागरूकता रैली व वृक्षारोपण किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रमोद झा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 27 अक्टूबर से शुरू किया गया हैं और विशेष अभियान दिवस के रूप में 4 व 5 नवंबर तथा 25 व 26 नवम्बर और 2 व 3 दिसंबर को महा अभियान चलाकर 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए पूरे तहसील क्षेत्र के 162 गांव में बीएलओ के माध्यम में विशेष कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं जिससे आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने अपने गांव में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं को प्रेरित कर बीएलओ के पास फार्म 6,7 व 8 भरवा कर अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने का काम शिक्षार्थियों के द्वारा बड़ी आसानी के साथ पूर्ण किया जा सकता हैं । संगोष्ठी के बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा एक रैली निकाली गई जिसमें उपजिलाधिकारी प्रमोद झा, एसडीएम प्रशिक्षु आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार फूलचंद्र यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपूजन गुप्ता,सतीश चन्द्र मिश्रा के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा वशिष्ठ नारायण करवरिया महाविद्यालय के विशाल प्रांगण में 11 औषधिय,फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस मौके पर बीएलओ उषा जयसवाल, वंदना सोनी,राजरानी रैकवार,हसीना बानो,स्वरूप रानी, नीतू सोनकर तथा शिक्षक राजाराम द्विवेदी, आशीष कुमार मिश्रा,शैलेंद्र कुमार मिश्रा,संदीप कुमार द्विवेदी , रवींद्र मिश्रा, लवकुश शर्मा,रामधनी तथा छात्राएं पलक सिंह, संजना तिवारी, अनामिका, आयुषी शुक्ला, रिमझिम सिंह,शिवानी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read