Homeझांसीविवेकानन्द कालेज ने फाइनल मैच जीतकर विवेक निरंजन जिला महिला वॉलीबॉल कप...

विवेकानन्द कालेज ने फाइनल मैच जीतकर विवेक निरंजन जिला महिला वॉलीबॉल कप किया अपने नाम

विवेकानन्द कालेज ने फाइनल मैच जीतकर विवेक निरंजन जिला महिला वॉलीबॉल कप किया अपने नाम

मुकेश तिवारी
झांसी। विवेक निरंजन खेल अकादमी के तत्वावधान में विवेक स्मृति महोत्सव के अन्तर्गत वॉलीबाल कोर्ट गुलाम गौश खां पार्क में हेमंत परिहार जिलाध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य एवं डाॅ० संदीप सरावगी समाजसेवी की अध्यक्षता में विवेक निरंजन जिला महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक रवि शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन, रामगोपाल निरंजन प्रबंधक विलेज बालिका महाविद्यालय, डॉ प्रताप सिंह एडी हेल्थ रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि हेमंत परिहार ने कहा कि खेलों से बच्चों का मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। हर व्यक्ति को खेलों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष ने संदीप सरावगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेलों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। यदि व्यक्ति खाली समय में खेल खेले तो उसके स्वयं के शरीर को भी लाभ होगा।नगर और देश को भी लाभ होगा। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि झांसी के नवोदित खिलाड़ियों को हम कैसे स्थान दे पाये, उसके लिए विवेक निरंजन खेल अकादमी बखूबी अपना प्रयास निभा रही है और छोटे-छोटे बच्चों को प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है। पहला मैच निर्मला ए और हरिकिशन के मध्य हुआ जिसने निर्मला कान्वेंट ने 25-12, 25-12 से सीधे सेटों में मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच विवेक अकादमी और निर्मला कान्वेंट बी के मध्य हुआ जिसमें विवेक अकादमी ने 25-5, 25-2 से सीधे सेटों में मैच अपने नाम किया। तीसरा मैच विवेकानंद और विवेक निरंजन बी के मध्य हुआ जिसमें विवेकानंद ने 25-9, 25-13 से सीधे सेटों में मैच अपने नाम किया। चौथा मैच आर्य कन्या और विवेकानंद के मध्य हुआ जिसमें आर्य कन्या ने 20-25, 19-20 से मैच अपने नाम किया। 5वां मैच विवेक अकादमी और निर्मला कान्वेंट ए के मध्य हुआ जिसमें विवेक अकादमी में 25-12 , 25-6 से मैच अपना नाम किया। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल निर्मला कान्वेंट विवेकानंद एकेडमी के मध्य हुआ जिसमें विवेकानंद ने 25-11, 25-14 से सीधे सेटों में मैच अपने नाम किया। दूसरा सेमी फाइनल विवेक अकादमी और आर्यकन्या के मध्य हुआ जिसमें आर्य कन्या ने 25-22, 25-20 से सीधे सैटों में मैच अपने नाम किया और शान से फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच आर्यकन्या और विवेकानंद के मध्य हुआ जिसमें विवेकानंद ने 25-13, 25-18 से सीधे सेटों आर्य कन्या को हराया और विवेक निरंजन महिला वॉलीबाल टूर्नामेंट अपने नाम किया। इस अवसर पर योगेश शर्मा, गोलू उपाध्याय, राजेंद्र निरंजन, नारायण राजपूत, संतोष भार्गव, सीमा, कंचन, प्रिंस, सारांश, श्रष्टि यादव, सुहानी यादव, सौरभ निरंजन, अभिषेक यादव, इमरान आदि लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का आँखों देखा हाल नूरुद्दीन ने सुनाया।विजेता एवं उप विजेता को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार 29 सितंबर को बुंदेलखंड कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में 1 0बजे प्रदान किए जाएंगे। निर्णायक सतीश कंचन, बद्री प्रसाद, राज किशोर, राजकिशोर तिवारी, अशोक यादव, धीरेंद्र यादव, निर्भय प्रताप रहे। टूर्नामेंट का संचालन फाउंडेशन के सचिव रामकिशन निरंजन ने किया। अन्त में विवेक अकादमी के सचिव राजेश पटेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read