आईवीएफ तकनीक (परख नली शिशु) के क्षेत्र में बायोमेडिकल साइंसेज की भूमिका
मुकेश तिवारी
झांसी। इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल सांइस बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में पुरातन छात्रों का व्याख्यान सत्र के तहत “आईवीएफ तकनीक (परख नली शिशु) के क्षेत्र में बायोमेडिकल साइंसेज की भूमिका, कैरियर और भविष्य में नौकरियों की संभावनाएं ”शीर्षक पर व्याख्यान आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ) हेमा जे शोभने विभागाध्यक्ष स्त्री रोग विभाग मेडिकल कॉलेज झांसी ने आईवीएफ तकनीक विषय पर छात्रों को जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रीति गुप्ता (सेठ लक्ष्मण अस्पताल), डॉ दिव्या अग्रवाल एवं डॉ. धीरज एस राणावत (मेवा चौधरी अस्पताल), डॉ. इमरान खान (इंदिरा आईवीएफ अस्पताल नई दिल्ली) ने कहा कि छात्रों द्वारा आईवीएफ तकनीक विषय पर रिसर्च किया जाना बहुत जरूरी है एवं रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। प्रोफेसर डॉ. आरके सैनी एवं कुलपति प्रोफेसर (डॉ) मुकेश पांडेय द्वारा आईवीएफ तकनीक में बायोमेडिकल साइंस की भूमिका एवं दिन—प्रतिदिन होने वाले नए नए शोध व शोध में रुचि उत्पन्न करने पर व्याख्यान दिया गया। अध्यक्षता करते हुए विभाग के कोऑर्डिनेटर डा बलवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए उन्हें उपलब्ध जानकारियों पर अमल करने की नसीहत दी।अंत में वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन और आभार डा विज्ञान सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सुमिरन श्रीवास्तव (सहायक प्रोफेसर, जैव रसायन विभाग), अनुपमा, सुरभि, मोहम्मद अहमद, आर्यन, हर्ष, महिमा, काव्य, मुस्कान, अवनीश, अभय, शुभी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










