विश्व हिन्दू महासंघ ने लेखपाल को निलम्बित करने की उठायी आवाज

विश्व हिन्दू महासंघ ने लेखपाल को निलम्बित करने की उठायी आवाज

आरके धनगर
मथुरा। महावन तहसील में कार्यरत लेखपाल चुन्नीलाल द्वारा भू-माफियाओं से मिलकर जमीन की सही नाप-जोख ना करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने से आक्रोशित विश्व हिंदू महासंघ के आगरा मंडल प्रभारी ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विश्व हिंदू महासंघ के आगरा मंडल प्रभारी गौरव शर्मा तथा अन्य लोगों की निजी भूमि थाना राया क्षेत्र स्थित गांव मल्है के पास है तथा यह भूमि मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहण भी की जा चुकी है। डीएम पुलकित खरे को दिए ज्ञापन में बताया गया कि पीड़ितों की भूमि खसरा संख्या 118 पर अंकित है। इस खसरा संख्या में पीड़ित व अन्य 1/4 के हिस्सेदार हैं। विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी गौरव शर्मा ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी भूमि की नाप-जोख कराने के लिए एसडीएम महावन ने एक टीम का गठन भी किया था। कहा कि उनकी निजी भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल चुन्नीलाल द्वारा उनकी भूमि की बार-बार गलत तरीके से नाप-जोख की जा रही है। लेखपाल चुन्नी लाल उनसे रिश्वत के तौर में रूपए की मांग कर रहा है। पीड़ित ने फोन करके रिश्वत मांगने वाले लेखपाल की ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपी है। आरोप है कि फोन पर हुई बातचीत के ऑडियों में लेखपाल चुन्नी लाल ने किस-किस से रिश्वत ली है, उसका भी जिक्र कर रहा है। यह भी आरोप है कि जब वह लेखपाल से भूमि की सही नाप-जोख करने के लिए कहा तो लेखपाल ने कहा कि वह किसी से भी उसकी शिकायत कर लें। उन्होंने कहा कि अगर यह भ्रष्ट लेखपाल निलम्बित नहीं होता है तो विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ता महावन तहसील का घिराव करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला