Homeकैमूररामगढ़ के जल्दहां चेक पोस्ट पर 3.50 लाख रुपये जब्त

रामगढ़ के जल्दहां चेक पोस्ट पर 3.50 लाख रुपये जब्त

रामगढ़ के जल्दहां चेक पोस्ट पर 3.50 लाख रुपये जब्त

यूपी से नगद राशि लेकर डरवन आ रहे भेड़ कारोबारी को पुलिस ने पकड़ा
राजीव पाण्डेय
रामगढ़ (कैमूर)। लोकसभा चुनाव को स्वच्छ एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। इसको लेकर जिले के विभिन्न जगहों पर चेक पोस्ट बनाकर एसएसटी के द्वारा लगातार वाहन जांच की जा रही है और सफलता भी हाथ लग रही है। इसी के तहत सोमवार की देर शाम कैमूर पुलिस द्वारा यूपी-बिहार सीमा पर स्थित जलदहां चेक पोस्ट से 3.50 लाख रुपए जब्त किया गया। जब्त राशि डरवन गांव निवासी खानदानी भेड़ कारोबारी स्व. देवनाथ पाल का पुत्र वंश नारायण पाल की बताई जाती है। कारोबारी यूपी से पैसों का तगादा करके रात के अंधेरे में बाइक से जल्दहां चेकपोस्ट पार कर रहा था। इस दौरान सघन वाहन जांच कर रही पुलिस ने बैग में कैश बरामद किया।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि जलदहां चेक पोस्ट पर कैश के साथ धराया वंश नारायण पाल थाना क्षेत्र के डरवन गांव का निवासी है। उसके पास से बरामद बैग से 3.50 लाख कैश जब्त कर पुलिस पूछताछ कर रही है। वह खुद को भेड़ कारोबारी बता रहा है। जब्त पैसे की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह राशि किस काम के लिए और कहां से लेकर आ रहा था। लाई जा रही थी। संवाददाता ने जब जब्त राशि धारक के बारे में पता लगाया तो पता चला कि पकड़ाया कारोबारी सीधा साधा नियमों से अनभिज्ञ खानदानी भेड़ कारोबारी है। वह भेड़ का पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
बता दें कि एक दिन पहले चैनपुर थाना क्षेत्र के पतेरी चेक पोस्ट पर 2.98 लाख की राशि जब्त की गई है। सोनहन थाना के अकोढ़ी गांव के पास बनाए गए चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में 14 लाख 6 हजार 400 कैश जब्त किया गया था। चुनाव के दौरान भारी राशि लेकर आवाजाही करने की मनाही है। इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग ने प्रभावी नियम बनाए हैं। चुनाव आयोग के प्रावधानों के मुताबिक आचार संहिता के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने साथ सिर्फ 50000 तक कैश कैरी कर सकता है। अगर आपके पास 50000 से ज्यादा कैश मिलता है तो पुलिस पूछताछ कर सकती हैं। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक चूंकि लोकसभा चुनाव के शुरुआत के दौरान कोई शख्स 50000 हजार से ज्यादा कैश लेकर यात्रा नहीं कर सकता। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पैसा जब्त हो सकता है और जेल भी भेजा जा सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read