कुलपति ने केवीके वाराणसी का किया निरीक्षण
निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय के अपर निदेशक प्रसार डॉ. राम रतन सिंह भी उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र पर माननीय कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह एवं अपर निदेशक प्रसार राम रतन सिंह का भव्य स्वागत कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।
केंद्र की प्रगति पर चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि केंद्र पर स्थापित वर्मी कंपोस्ट, आईएफएस मॉडल, पाली हाउस इत्यादि इकाई पूर्ण रूप से व्यवस्थित होनी चाहिए। साथ ही सभी इकाइयों से वार्षिक आय व्यय की सूची भी तैयार कर लिया जाय, केंद्र के वैज्ञानिकों से उनकी प्रगति पर चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय के अपर निदेशक ने केंद्र के वैज्ञानिकों को ग्रामसभा के मूल्यांकन हेतु निर्देश दिया। साथ ही अंगीकृत गांव को सर्वे के माध्यम से उनकी वास्तविक स्थिति जानने हेतु सुझाव दिया। किसानों की आवश्यकता के अनुसार कृषि के नवीनतम तकनीकी का चयन कर ट्रायल और प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष नरेंद्र रघुवंशी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नवीन सिंह, प्रसार वैज्ञानिक डॉ राहुल सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉ मनीष पांडेय, बीज तकनीक वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। वैज्ञानिकों द्वारा कुलपति के इच्छानुरूप किसान हित में कार्य करने का आश्वासन भी दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













