95 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने धमेख स्तूप सारनाथ में किया योग
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। 21 जून विश्व योग के उपलक्ष्य में धमेख स्तूप सारनाथ वाराणसी में 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल वृक्ष की अध्यक्षता में सुबह 5:30 बजे 6:30 बजे तक योग कार्यक्रम कराया गया जिसमें 95 बटालियन के ऑफिसर, जवान एवं आम जनमानस ने बढ़—चढ़कर भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य ऑफिसर, जवान एवं आम जनमानस को जागरूक करना तथा शारीरिक रूप और मानसिक रूप से योग के माध्यम से स्वस्थ रखना है।
इस कार्यक्रम के योग गुरू योगेश्वर नाथ श्री काल भैरव परिवार थे। योग गुरू द्वारा प्राणायाम करने के अनेक तरीके बताये गये जिसमें मुख्य तौर पर कपालभाति, अनुलोम-विलोम भ्रामरी, ओम् व्यायाम आदि हैं।
कमांडेंट 95 बटालियन ने प्राणायाम, व्यायाम के फायदे ऑफिसर वह जवानों को बताया। जीवन में योग की अहमियत को बताने के मकसद से हर साल दुनियाभर में 21 जून को विश्न योग दिवस मनाया जाता है।
अन्त में अनिल वृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन ने उपस्थित आम जनमानस व ऑफिसर, जवानों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर सहायक कमांडेंट अभिषेक सिंह, विनोद सिंह, निरीक्षक कुमार राजीव, कमलेश कुमार, विकास तिवारी, आशुतोष तिवारी, जवान, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सारनाथ से प्रदीप त्रिपाठी ASAI, नीतीश मिश्रा ASAC, सुनील सिंह इत्यादि ने बढ़—चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शोभा सारनाथ उपस्थित धमेख स्तूप और आम जनमानस ने बढ़ाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













