Homeपीलीभीतग्राम पंचायत के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ग्राम पंचायत के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

ग्राम पंचायत के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

तेजस टूडे ब्यूरो
ललित शर्मा
पीलीभीत। जनपद के बिलसंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हेमपुर निवासी युवक हरियाणा में मेहनत मजदूरी करता था। बताया गया कि 25 अक्तूबर की घर वापस आया था। मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युबक के पिता राम भरोसे ने बताया कि उनका पुत्र मान सिंह (28) हरियाणा में मजदूरी कार्य करता था। 25 अक्तूबर को ही वह गांव लौटा था। सोमवार रात करीब 8 बजे वह घर से बाहर गया। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उधर क्षेत्रवासियों को मंगलवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित बिहारीपुर खुर्द गांव की सीमा में पेड़ पर युवक शव लटका पाया। उसके गले में टी-शर्ट से बना फंदा बंधा था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मान सिंह विवाहित था। पत्नी विमला और 6 वर्षीय पुत्र के साथ गांव में स्थित अलग मकान में रहता था। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read