पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
सन्दीप सिंह
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे
अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी आसपुर देवसरा धीरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में उ.नि. अजय कुमार अंचल मय हमराह कां. अरविन्द यादव, कां. कैलाश यादव, कां. राकेश सरोज द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना आसपुर देवसरा में पंजीकृत कई धाराओं सहित बीएनएस में वांछित अभियुक्त सद्दाम खान पुत्र महबब खान निवासी ग्राम पचौरी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 बाँस का डण्डा बरामद किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






