एलपीजी सिलेण्डर लगाकर बच्चों को स्कूल ले जा रहे वाहन, जिम्मेदार अधिकारियों पर उठा सवाल
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। कस्बा बरवर के एक स्कूल में एलपीजी सिलेंडर से संचालित एक वैन ननिहालों की जिंदगी दांव पर लगाकर बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने को लेकर सामाजिक व्यक्ति द्वारा आपत्ति करने पर चालक आग बबूला हो गया जिसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। लगातार बच्चों को स्कूल ले जाने वाले अवैध रूप से संचालित वाहनों से आए दिन दुर्घटनाओं को लेकर शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग की मिली भगत से बच्चों का जीवन दांव पर लगाया जा रहा है। बरवर में संचालित ओपी कॉन्वेंट स्कूल की वैन में अवैध रूप से सिलेंडर लगाकर बच्चों को स्कूल ले जाने का काम धड़ल्ले से कर रही है जिसको लेकर प्रशासन बेखबर है। यह भी बताना जरूरी है। इसी विद्यालय में संचालित गाड़ियों में गैस रिफलिंग करते समय आग लग जाने से गाड़ियां जलकर राख हो गई थी। गनीमत रही कि उस समय बच्चे गाड़ी में सवार नहीं थे।













