HomeTrendingदक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक ने की ट्रेन परिचालन के सुरक्षा की...

दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक ने की ट्रेन परिचालन के सुरक्षा की समीक्षा

  • दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक ने की ट्रेन परिचालन के सुरक्षा की समीक्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
परबत सोलंकी
हैदराबाद। दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने सिकंदराबाद स्थित रेल निलयम में ट्रेन परिचालन की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर महाप्रबंधक सत्य प्रकाश और विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। सिकंदराबाद, हैदराबाद और नांदेड़ मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों (DRM) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस दौरान महाप्रबंधक ने लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, पॉइंट्समैन, स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर, गेटमैन सहित ट्रेन परिचालन से जुड़े कर्मचारियों के लिए निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं पर नियमित परामर्श सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों और फील्ड कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने तथा ट्रेनों का सुरक्षित और सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इसके अलावा महाप्रबंधक ने दक्षिण मध्य रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन रोड अंडर ब्रिज (RUB) और रोड ओवर ब्रिज (ROB) के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने और निर्माण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन RUB में जलभराव से बचाव के लिए उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भूमि अधिग्रहण सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा, ताकि निर्माण कार्यों में देरी न हो।

 

 

 

 

 

Must Read