HomeTrendingदिव्यांगजनों को बांटे गये कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों को बांटे गये कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

  • दिव्यांगजनों को बांटे गये कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश और सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने शिरकत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई।
अतिथियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जरूरतमंद दिव्यांग लाभार्थियों को 43 ट्राईसाइकिल, 28 व्हीलचेयर, 140 एम.आर. किट, 5 स्मार्ट केन, 1 ब्रेल किट, 48 कान की मशीनें, 36 नग वैशाखी, 15 नग वाकिंग स्टीक, 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपकरण और किट वितरित किए गए। विधायक पूरन प्रकाश ने लाभार्थियों से संवाद किया और उनका हौसला बढ़ाते हुए प्रेरित किया कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं, उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना हम सबका कर्तव्य है।
इसके अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से निःशुल्क ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण के 10 विद्यार्थियों तथा शादी अनुदान योजना के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। अपने हाथों में सहायक उपकरण और स्वीकृति पत्र पाकर सभी लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। समारोह के संचालन में वरिष्ठ सहायक राम लखन मौर्य और दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के समस्त कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

 

 

 

 

 

Must Read