महाराजा अग्रसेन जयन्ती समारोह धूमधाम से सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। अग्रवाल सभा बलरामपुर द्वारा 67वें महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में कार्यक्रमों का आयोजन 4 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया। बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार की खेलकूद सहित अन्य विभिन्न प्रतियोगिताएं की गईं। अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में श्री हनुमान गौशाला में गौसेवा करने के साथ साथ हरा चारा, गुड़ व चूनी इत्यादि भी प्रदान किया गया। समारोहों की श्रृंखला में अंतिम दिवस 11 अक्टूबर को प्रातः महाराजा अग्रसेन जी का पूजन, हवन संपन्न हुआ और 11 बजे से 4 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री महाराजा अग्रसेन जी को माल्यार्पण करके पूजन व आरती के पश्चात सचिव विनोद बंसल द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
अध्यक्ष सौम्य अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में समाज द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पुरस्कार वितरण संपन्न हुआ। साथ ही अग्रकुल समाज के मेधावी बच्चों को विभिन्न कक्षाओं में सर्वोत्कृष्ट अंकों के आधार पर स्वर्णिम पदक एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये। जयंती समारोह के समस्त कार्यक्रमों में उपाध्यक्ष देवीकांत अग्रवाल, अजय अग्रवाल (बल०), सह सचिव सुनील अग्रवाल, शुभम बंसल सहित आलोक अग्रवाल, सुशील हमीरवासिया, मनीष तुलस्यान, अजय अग्रवाल (भग०), पवन अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, साकेत तुलस्यान, शरद अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, अरुण केडिया, यश अग्रवाल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।













