HomeTrendingबालिकाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

बालिकाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

  • बालिकाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। ग्राम पंचायत ऐलहवा के मजरा धोबियानपुरवा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुलिस्ता सामुदायिक विकास समिति भिनगा की ओर से मारीवाला हेल्थ इनीशिएटिव के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट ‘सुरक्षित मन’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। संस्थाध्यक्ष गुलशन जहां ने बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, बाल विवाह और लैंगिक भेदभाव पर जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता गुंजन और महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा ने महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बालिकाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में किशोरियों ने जागरूकता रैली निकालकर बालिका शिक्षा और सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान संस्था के प्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, शिक्षिकाएं और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

 

 

 

 

 

Must Read