अवांछनीय तत्वों ने मुर्दहा अमृत सरोवर का बेंच व फेसिंग वायर किया क्षतिग्रस्त
963196
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। हरहुआ ब्लाक के मुर्दहा ग्राम पंचायत में स्थित आधुनिक साज सज्जा से परिपूर्ण अमृत सरोवर पर अवांछनीय तत्वों ने सीमेंटेड कुर्सी व फेसिंग वायर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव ने अमृत सरोवर पहुंचकर चारों तरफ निरीक्षण किया तो पता चला कि अवांछनीय तत्व घुसकर सीमेंटेड कुर्सियों को तोड़—फोड़ करके उलट दिये और नुकसान किये। साथ ही फेसिंग वायर भी तोड़ दिये। अवांछनीय अज्ञात तत्वों के खिलाफ मुर्दहा पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर तत्काल कार्यवाही की मांग की गयी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।