डीएम—एसपी ने अग्निशमन केन्द्र मिहींपुरवा का किया निरीक्षण
निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा, अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने पर जोर
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता के साथ कार्यदायी संस्था सी. एण्ड डी.एस. उत्रप्रत्र जल निगम (नगरीय) द्वारा रू. 781 लाख की लागत से निर्मित अग्निशमन केन्द्र मिहींपुरवा का निरीक्षण किया। डीएम ने मौजूद अधिकारियों के साथ निर्मित भवन निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक भवन, आवासीय व अनावासीय भवनों तथा विकसित की गई। अन्य सुविधाओं का जायज़ा लेते हुए भवन के हस्तान्नतण की कार्यवाही को तत्काल पूर्ण कर जनोपयोग में लाये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि वन क्षेत्र से निकट स्थापित अग्निशमन केन्द्र से जनपद के दूरस्थ क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को अग्नि से सुरक्षा मिल सकेगी। जिससे अग्निकाण्ड के कारण होने वाले जानी व माली नुकसान को न्यून से न्यूनतम किया जा सकेगा। प्रदेश सरकार की मंशा भी यही है कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ कर आगजनी की घटनाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई हो सके। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा, क्षेत्राधिकारी अग्निशमन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।













