पीड़ित परिवार को उपलब्ध करायी जायेगी सहायता धनराशि
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। कई दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण ग्राम नुनैरा, परगना खीरों, तहसील लालगंज की रहने वाली कलावती पत्नी भोला जो कच्ची दीवार पर टीनशेड रखकर अपने मकान में परिवार के साथ रह रही थी, 1 जुलाई को भारी वर्षा के कारण कच्ची कोठरी टीन शेड की छत गिर गयी। इसमें दीवार के नीचे दबने से रोशन पुत्र भोला (21 वर्ष) की मृत्यु लगभग 11:30 रात्रि में हो गयी।
घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी लालगंज अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार लालगंज ज्ञान प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष खीरों द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मृतक परिवारीजनों से घटना के बारे में जानकारी ली गयी। मृतक के शव के पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सम्बन्धित परिवार को सुरक्षित स्थान पहुंचा दिया गया है। पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत सहायता धनराशि उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यवाही पृथक से शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













