HomeTrendingअब गुरसराय सीएचसी में ही होगा अल्ट्रासाउण्ड

अब गुरसराय सीएचसी में ही होगा अल्ट्रासाउण्ड

  • अब गुरसराय सीएचसी में ही होगा अल्ट्रासाउण्ड

  • मरीजों को बड़ी राहत, रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
गुरसराय, झांसी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र के मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलेगी और उन्हें इसके लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ललित मोहन नरवरिया की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओपी राठौर के अनुसार, पहले दिन दो मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि मऊरानीपुर, मोंठ और बबीना सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कराने के प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजे गए हैं। इन केंद्रों पर सुविधा शुरू होने से जिले के अधिक मरीजों को सरकारी अस्पतालों में जांच का लाभ मिल सकेगा।

 

 

 

 

 

Must Read