Homeम​​थुराव्हाट्सएप के जरिए ठगी करने वाले दो शातिर भाई गिरफ्तार

व्हाट्सएप के जरिए ठगी करने वाले दो शातिर भाई गिरफ्तार

व्हाट्सएप के जरिए ठगी करने वाले दो शातिर भाई गिरफ्तार

आरके धनगर
मथुरा। व्हाट्सएप व मोबाईल फोन पर काल कर भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके खाते से क्यूआर-कोड और यूपीआई आईडी के माध्यम से अपने फर्जी खातों में पैसा डलवाकर धोखाधडी करने वाले दो सगे शातिर भाईयो को गोवर्धन पुलिस ने सोमवार गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, असलाह आदि सामान बरामद किया है। सोमवार गोवर्धन नवागत प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो शतिर साइबर अपराधी राजेश सैनी और दिनेश सैनी पुत्रगण स्व. थान सिंह निवासीगण ग्राम गुलपाडा थाना सीकरी जिला डींग राजस्थान को ग्राम मुडसरेस से राजस्थान जाने वाले रास्ते पर बना पुलिस बूथ बहद ग्राम मुडसेरस से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, 1 लाख 41 हजार रुपये, 5 एटीएम कार्ड, 2 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 कीपैड मोबाइल, 1 माइक्रो एटीएम मशीन, 2 फर्जी आधार कार्ड, 35 सिम कार्ड व एक मोटर साईकिल बरामद की है। पूछताछ में साइबर अपराधियों ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड स्वयं तैयार कर, फर्जी पहचान पत्र से सिम असम, बिहार, झारखण्ड आदि से निकलवाकर तथा फर्जी बैंक अकाउंट खुलवा कर तथा ट्रू-कॉलर, फेसबुक से अज्ञात नम्बरों पर फर्जी सिम से कॉल कर व फेसबुक आदि सोशल साइट्स से जानकारी हासिल कर जान पहचान वाला बनकर उनके व्हाट्सएप व मो.नं. पर कॉल कर उनको झांसे में लेकर अवैध रूप से उनके खाते से क्यूआर कोड़ और यूपीआई आईडी के माध्यम से अपने फर्जी खातों में पैसा डलवाकर धोखाधडी से ठगे गये रूपयों को आपस में बाट लेते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read