श्री अन्न मिलेट्स पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
शिक्षकों को वितरित किया गया टैबलेट
पवन मिश्र
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य द्वारा डायट मैदान में आयोजित उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम २०२३-२४ के तहत श्रीअन्न मिलेट्स पर ०२ दिवसीय कार्यशाला तथा लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ तथा श्री अन्न मिलेट्स पर आधारित स्टालों का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिलेट्स के उत्पादन को बढावा देने के लिए कृषक श्री दारा सिंह एवं श्री बुद्धसेन मौर्य को शाल ओढाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने विकास खण्ड कड़ा एवं सरसवॉ के कुल ४७३ प्रधानाध्यापकों सहायक अध्यापकों को टैबलेट वितरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिशन शक्ति के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों-प्रवक्ता श्रीमती जरीना शौकत एवं डॉ. संगीता, सीडीपीओ श्रीमती रेनू एवं प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती मीरा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा पाण्डेय, पशुधन प्रसार अधिकारी श्रीमती प्रतिमा सिंह, प्र० प्रधानाचार्य आश्रम पद्धति विद्यालय कोइलहा श्रीमती रितु कुमारी, बैंक सखी श्रीमती रूमा, एफसीएलआरपी श्रीमती अन्नू मौर्य, विद्युत सखी श्रीमती नीलम सिंह, समूह सखी श्रीमती रंजना, पंचायत सहायक श्रीमती मालविका सिंह व श्रीमती दीपा मौयर्, अध्यक्ष महिला मंगलदल श्रीमती सोना देवी व श्रीमती संगीता देवी एवं श्रीमती मालविका सिंह, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन कुशवाहा, सहायक अध्यापिका श्रीमती सुनिष्ठा प्रजापति व श्रीमती ऋतिका मिश्रा एव श्रीमती शालिनी सिंह, अध्यक्ष शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता श्रीमती गुड़िया देवी, अध्यक्ष मातेश्वरी महिला स्वयं सहायता समूह श्रीमती गरिमा सिंह, महिला सिपाही सुश्री साक्षी व सुश्री शची एवं सुश्री आकांक्षा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर की वेटलिफ्टर कु. शकुन एवं राष्ट्रीय स्तर की एथलीट सुनीता को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















