Homeकौशाम्बीउत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित

पवन मिश्र
कौशाम्बी। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मिशन शक्ति के तहत आज सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि आप लोग इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करती रहें। शासन द्वारा महिलाओं को ध्यान में रखकर अनेक महिला परक जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की गई है, आप लोग इन योजनाओं का लाभ उठायें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलायें बैंक सखी एवं विद्युत सखी का कार्य कर रही है, जिससे उन्हें आमदनी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी कृषि प्रधान जनपद है, यहॉ के किसानों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए अधिकाधिक उत्पादन करने का कार्य कर रहे है। जनपद में केला का उत्पादन वृहद स्तर पर किया जा रहा है। शासन द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि २७ अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। ०१.०१.२०२४ को १८ वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा तथा जिनका नाम मतदाता सूची मे अभी तक दर्ज नही है, वे लोग अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, प्रतिनिधि सांसद प्रेमचन्द्र चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा एवं उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं भोले शंकर उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read