दो दिवसीय जिला स्तरीय जलज परियोजना के तहत नाविक प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

दो दिवसीय जिला स्तरीय जलज परियोजना के तहत नाविक प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा
मिर्ज़ापुर। भारतीय वन्य जीव संस्थान, पर्यावरण मंत्रालय के तत्वाधान में नमामि गंगे की जलज परियोजना के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय नाविक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यशाला में 2 दिन मीरजापुर के 8 ब्लाक से 125 नाविक को प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि जलज के नाविक गंगा प्रहरियों के क्षमता निर्माण की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जनपद के 125 युवा नाविक है उनको लेकर इस कार्यशाला का आयोजन किया गया हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जलज को एक हमारा नया इनीशिएटिव है इसमें हमें गंगा को साकार करना है और जीवंत नदी बनाए रखने के लिए आस्था से जोड़ने के लिए कि लोगों को और नदी के बीच में समन्वय बनाना है उसको लेकर नाविकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि उनके आय में वृद्धि, पर्यटन, पर्यावरण आजिविका का इन तीनों में कैसे समन्वय बनाया जाए जानकारी दी गई आगे भी डब्ल्यू आई की टीम नाविकों से जुड़ी रहेगी आज नाविका को रेस्क्यू का सामान भी वितरित किया गया है और आगे भी यदि किसी प्रकार का प्रशिक्षण नाविक लेना चाहेंगे तो उनको दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रोजगार, बाजार के विभिन्न अवसर भी जलज के माध्यम से मुहैया कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गंगा नदी में मिलने वाली जलीय जीवों के बारे में तथा संकट काल में उनको बचाने का भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिको द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जलज सफारी के दौरान दुर्घटना से बचाव के लिए प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार तथा एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के जवानों द्वारा आपदा प्रबन्धन के बारे में भी सिखाया गया। इस दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय संयोजक तथा परियोजना वैज्ञानिक द्वारा जिलाधिकारी को गंगा प्रहरियों द्वारा बनाये नेचुरल प्रोडक्ट्स को भेट कर के हुआ। तत्पश्चात भारतीय वन्यजीव संस्थान कि सुश्री स्वाति साहा तथा शिवानी पुंडीर द्वारा गणमान्य अतिथियों को दो दिवसीय कार्यशाला में हुए विभिन्न सत्रो की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कार्यशाला के दौरान महिला गंगा प्रहरियों द्वारा बनाये विभिन्न नेचुरल प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसको माननीय गणमान्यों द्वारा बहुत सहराया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द राज मिश्रा, जिला वन अधिकारी तथा परियोजना वैज्ञानिक सौरव गवन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA