मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में एक दिवसीय हिन्दी पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में एक दिवसीय हिन्दी पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। डीडीयू मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना द्वारा रेलकर्मियों में पठन-पाठन की रुचि को बढ़ाने के साथ कार्यस्थल और दैनिक जीवन में राजभाषा हिंदी के अधिकतम प्रयोग को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस प्रोत्साहन को प्रबलता देते हुए अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार के निर्देश पर मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक दिवसीय हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित प्रेमचंद मंडल हिंदी पुस्तकालय की पुस्तकों की इस प्रदर्शनी का अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री दिलीप कुमार द्वारा अवलोकन किया गया। साथ ही मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पुस्तक प्रदर्शनी को देखा तथा कई रेलकर्मियों ने अपनी रुचि की पुस्तकें पढ़ने के लिए निर्गत करवाईं। डीडीयू मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित ‘प्रेमचंद मंडल हिंदी पुस्तकालय’ सहित विभिन्न कार्यालयों एवं स्टेशनों पर कुल 13 हिंदी पुस्तकालय संचालित हैं। इन पुस्तकालयों को मिलाकर डीडीयू मंडल में लगभग 22,000 हिंदी पुस्तकों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध है। रेलकर्मी स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों के लिए पुस्तकें निर्गत करवा सकते हैं। आगामी दिनों में अन्य पुस्तकालयों में भी इस प्रकार की पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित किए जाने की योजना है, ताकि अधिकाधिक रेलकर्मी इस पहल से लाभान्वित हो सकें और हिंदी पठन-संस्कृति को प्रोत्साहन मिल सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA