विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अचकारी ग्रामसभा निवासी नीरज मिश्र (32) पुत्र दारोगा मिश्रा ने सोमवार दोपहर को विषाक्त पदार्थ खा लिये। जानकारी मिलने पर घर वालो द्वारा सी एच सी सुजानगंज लाये जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थित की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में जाते वक्त युवक की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई सूरज ने थाना सुजानगंज को प्रार्थना पत्र देते हुए शव का पीएम कराने की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक नीरज अपने पीछे पत्नी तथा 6 वर्षीय पुत्र छोड़ गए। नीरज मिश्र ग्रामसभा अचकारी में ही एक छोटी सी दुकान चलाते थे जो आजीविका का साधन था। खुदकुशी की वजह सामने आधिकारिक तौर पर नहीं आई है लेकिन ग्रामीणों की माने तो पारिवारिक विवाद बताया गया। गांव में काफी लोकप्रिय थे नीरज। घटना के बाद से ही पूरा ग्रामसभा शोक में डूबा दिखा। छोटा भाई सूरज मिश्र और पत्नी के आंसू नहीं थम रहे घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की लंबी भीड़ दिखी जिसमें परिजनों के अलावा ग्रामसभा के अन्य ग्रामीण भी बिलखते दिखे।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया है तथा किसी प्रकार का शिकायती तहरीर नहीं मिली है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।