डीआईजी ने वृद्धाश्रम व मलिन बस्ती में वृद्ध माताओं व बच्चों के साथ मनाई दीपावली
तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। डीआईजी रेंज आरपी सिंह ने दीपावली पर्व के अवसर पर विंध्याचल मिर्जापुर स्थित वृद्धाश्रम पटेगरा चौराहा व रेलवे स्टेशन विन्ध्याचल स्थित मलिन बस्ती पहुंचकर वृद्ध माताओं व जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
उन्होंने वृद्धों/विधवाओं को मिष्ठान, दीये, मोमबत्ती, फल-फूल, उपहार इत्यादि वितरित कर उनसे बातचीत करते हुए कुशल क्षेम पूछा व उनके बारे में जानकारी ली गयी और खुशियां बांटते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गयी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कई बुजुर्ग अपने परिवार से अलग इस वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। ऐसे बुजुर्गों की देखभाल करना हम सब का दायित्व है ताकि वे बेहतर ढंग से जीवन व्यतीत करते हुए खुश रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने मलिन बस्ती में रह रहे जरूरतमन्द परिवार के लोगों व बच्चों को भी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान, दीप, मोमबत्ती, फल-फूल, उपहार इत्यादि वितरित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












