Homeमिर्ज़ापुरगंगा दशहरा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने गंगा घाटों व मन्दिर...

गंगा दशहरा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने गंगा घाटों व मन्दिर का किया निरीक्षण

गंगा दशहरा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने गंगा घाटों व मन्दिर का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा
मिर्ज़ापुर। गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गंगा दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत विंध्याचल के पक्का घाट सहित कई अन्य गंगा घाटों एवं मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर को निर्देशित करते हुए कहा कि विंध्याचल में गंगा नदी पर स्थित सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाय।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा घाटों पर एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर एवं जल पुलिस की तैनाती की जाय। मां विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए समुचित सरल व्यवस्था के इंतजाम करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए मजिस्ट्रेटो व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने भिक्षावृत्त कर रहे महिलाओं पुरुष को मंदिर परिसर से दूर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि 5 जून को गंगा दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं के लिए समुचित सुलभ व्यवस्थाएं के लिए बेहतर इंतजाम सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने गंगा घाटों पर नगर पालिका प्रशासन के अलावा अन्य कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा दशहरा से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। गंगा घाटों की साफ सफाई, बैरिकेडिंग प्रकाश व्यवस्था पूरा करने का निर्देश भी सम्बन्धित को दिया गया।
लोक निर्माण विभाग विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में बड़ी संख्या में दर्शन पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओ के लिए नई वीआईपी मार्ग, पुरानी वीआईपी मार्ग पर फुट पाट पर छावनी के बेहतर इंतजाम की जाए। विंध्याचल के गंगा घाटों पर विंध्य की पैड़ी एवं सड़क मार्ग बनाने का कार्य प्रगति पर है। नवरात्र के पहले इसको पूरा कराए जाने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है, ताकि प्रत्येक दिन आने वाले व नवरात्र मेले में किसी भी प्रकार से श्रद्धालुओ को परेशानी उठानी न पड़े और श्रद्धालुओं को एक धार्मिक आध्यात्मिक की अनुभूति हो सकें। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनित उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर गोवा लाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रवीण चौहान, सीओसिटी विवेक जावला सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read