संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा
मिर्ज़ापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरजंन ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से आशाओं एवं ए0एन0एम0 व स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को घर के आस—पास साफ सफाई रखने, गांव के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समुदाय को साफ—सफाई एवं स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित होगा तो उसे तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजे जाने एवं संचारी रोग अभियान के अन्य सभी बिन्दुओं के सम्बंध में लोगो को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाकर शुभारम्भ किया।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग अभियान को लोगो में जनजागरूकता लाने हेतु जागरूकता रैली का फीता काटकर एवं प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग अभियान में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मी व इससे जुड़े अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्रो मे नालियों की सफाई, जल भराव समाप्त करने, हैण्डपम्पो का चिन्हीकरण, झाड़ियों की कटाई, हैण्डपम्पों का मरम्मत, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने लिए निर्देशित करते हुए कहा कि स्वंय मानिटरिंग करते हुए उपरोक्त कार्य सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रार्थना सभाओं में बच्चों को संचारी रोग अभियान के समय रोगों से बचाव व जागरूकता की जानकारी दी जाय। स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता कराई जाय। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर बच्चों का चिन्हीकरण व यदि उन्हें बुखार आदि के लक्षण हो तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण व अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराना तथा नगरीय क्षेत्रो में नगर पालिका के द्वारा नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण, फागिंग आदि कार्य रोस्टर बनाकर सुनिश्चित कराई जाय, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मुकेश सहित अन्य अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









