Homeउरईजमीनी विवाद में सगे भाइयों ने खाया जहर, एक की हुई मौत

जमीनी विवाद में सगे भाइयों ने खाया जहर, एक की हुई मौत

जमीनी विवाद में सगे भाइयों ने खाया जहर, एक की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई (कोंच)। जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने जहर खा लिया जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना शुक्रवार को कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में हुई।ग्राम निवासी भिरई ने अपनी जमीन अपने 5 पुत्रों में बांटी थी लेकिन एक हिस्सा अपने पास रखा था जिसे वह बाद में अपने दामाद रामकिशोर के नाम करने की योजना बना रहे थे। भिरई की मृत्यु के बाद उसके चार अन्य पुत्रों ने रामकिशोर के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया था। शुक्रवार को भिरई की छोटी पुत्री की शादी थी और इसी दौरान सुरेंद्र और भंवर सिंह ने अपने हिस्से की जमीन वापस पाने के लिए जहर खा लिया। परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया जहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई जबकि भंवर सिंह का इलाज जारी है। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि जमीन को लेकर हुए विवाद के कारण सुरेंद्र और भंवर सिंह ने जहर खाया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read