सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
जौनपुर में चर्चित मुन्ना सिंह समेत दो एडीओ पंचायत निलंबित | #TejasToday
जौनपुर। पंचायती राज निदेशक ने आज जिले के दो चर्चित एडीओं पंचायत को निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को कहा कि दोनो अधिकारी अभिलेख की मूल प्रति निदेशक को उपलब्ध नहीं करा रहे थे। कई बार लिखित रूप से अभिलेख मांगने के बावजूद दोनो अधिकारियों ने मूल प्रति न देकर फोटो कापी ही दी।
पुजारी की हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर | #TejasToday
उन्होंने कहा कि जलालपुर पंचायत उद्योग में तैनात एडीओ पंचायत उदय शकंर सिंह मुन्ना व सिरकोनी ब्लाक के पंचायत उद्योग में तैनात एडीओ पंचायत जावेद अहमद से किसी शिकायत के मामले में अभिलेख की मूल प्रति पंचायती राज के निदेशक से मांगी थी। पंचायती राज निदेशक ने गम्भीरता से लेते हुए दोनों एडीओ पंचायत को निलंबित कर दिया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








