Homeरायबरेलीभू—माफिया से परेशान ग्रामीणों ने ऊंचाहार तहसील में किया प्रदर्शन

भू—माफिया से परेशान ग्रामीणों ने ऊंचाहार तहसील में किया प्रदर्शन

भू—माफिया से परेशान ग्रामीणों ने ऊंचाहार तहसील में किया प्रदर्शन

भाजपा नेता भी शामिल हैं भू—माफिया की टोली में
सचिन चौरसिया
ऊंचाहार, रायबरेली। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रदेश में फैले अवैध कब्जे धारियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और अवैध कब्जों पर बुलडोजर भी चलवा रही है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे भूमाफिया सक्रिय है और भाजपा सरकार के नुमाइंदे बन कर सरकार का नाम बदनाम करने में तुले हुए हैं।
मामला रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहसील का है जहां भू माफियाओं के हौसले कुछ इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि इन पर अंकुश लगाना स्थानीय प्रशासन के लिए असंभव है या यूं कहे कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से भू माफिया सक्रिय हैं। बात करते हैं तहसील से चंद कदम की दूरी पर स्थित सावांपुर नेवादा गांव की है जहां भाजपा के कथित नेता अभिलाष चंद्र कौशल द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है जिसको लेकर ऊंचाहार तहसील में दलित समाज समेत अन्य ग्रामीणों ने धरना दिया है। बताया है कि भाजपा नेता अभिलाष चंद कौशल द्वारा दबंगई व सरहंगी के बल पर सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर गरीबों के हक में आने वाली जमीनों पर अपना अधिकार बना बैठा है जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी लेकिन अभी तक प्रशासन की कानो में जूं नहीं रेंग रहा है जिसको लेकर आज शुक्रवार को ऊंचाहार तहसील में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सभी ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। सूत्रों की मानें तो ऊंचाहार तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। यह सब चंद पैसों के लालच और सत्ता के हनक का गलत इस्तेमाल करते हुए तहसील कर्मचारियों और कुछ दलालों के साठ—गाठ कर सरकारी जमीनों पर कब्जा अवैध तरीके से किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read