महिला ने लोन करने के नाम पर ठगे लाखों रुपये

महिला ने लोन करने के नाम पर ठगे लाखों रुपये

आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरुषों ने थाने में दी तहरीर
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी आधा दर्जन से अधिक लोगों ने गांव की ही एक महिला पर लोन के नाम पर लाखों रुपए ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी महिला संगीता, पुष्पा और बबली सहित आधा दर्जन से भी अधिक लोगों ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि गांव भारसी निवासी महिला सरलेश पत्नी जगत सिंह ने गांव के ही एक दर्जन से भी अधिक लोगों से लोन कराने के नाम पर तेरह हजार से पंद्रह हजार रुपए तक ले रखे हैं।

पीड़ितों का आरोप है कि महिला के द्वारा गांव के एक दर्जन से भी अधिक लोगों से लगभग तीन लाख रुपए ठग लिए हैं। आरोप है कि रुपए मांगने पर महिला ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। ग्रामीणों ने थाने पर महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला