पिता ने लगाया अपने दो पुत्रों व पुत्रवधू पर मारपीट करने का आरोप

पिता ने लगाया अपने दो पुत्रों व पुत्रवधू पर मारपीट करने का आरोप

आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला मिदृगान निवासी एक व्यक्ति ने अपने दो पुत्रों और पुत्रवधू पर मारपीट करने और मकान की चाबी छीन कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी व्यक्ति शिव चरण पुत्र रघुवीर ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके दो पुत्र सतीश और प्रदीप ने पीड़ित को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तभी से पीड़ित कस्बे के मोहल्ला मिदृगान निवासी अपने भतीजे सोनू के पास रह रहा है। पीड़ित का आरोप है कि इसी के चलते पीड़ित के दोनों पुत्र और पुत्रवधू पीड़ित से रंजिश रखते हैं।

आरोप है कि शुक्रवार को पीड़ित के दोनों पुत्र और पुत्रवधू पीड़ित के भतीजे के घर पहुंचे और पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए मकान में जमीन और जमीन का बैनामा अपने नाम करने की मांग करने लगे। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोप है कि पीड़ित के दोनों पुत्रों और पुत्रवधू ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए पीड़ित से मकान की चाबी और पीड़ित का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला