HomeTrendingसैलानियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में दो नन्हे शावक सहित...

सैलानियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में दो नन्हे शावक सहित बाघिन के हुये दीदार

  • सैलानियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में दो नन्हे शावक सहित बाघिन के हुये दीदार

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल मे दो शावक सहित एक बाघिन की चहलकदमी का वीडिओ सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो काफी पसंद किया जा रहा है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद सैलानियों को बाघ सहित अन्य वन्यजीव के दीदार हो रहे हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 2027 एक नवंबर से शुरू हो चूका है, ऐसे मे देश विदेश यहाँ आने वाले सैलानियों को बाघ के दीदार हो रहे हैं। दी नन्हे शावकों के साथ एक बाघिन का जंगल की कच्ची पटरी पर टहलने का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जंगल सफारी के दौरान सुबह के समय दो शावक सहित बाघिन टहलती दिख रही है यह वीडिओ काफी पसंद किया जा रहा है। देश—विदेश से आने वाले सैलानियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व का हरा भरा जंगल काफी पसंद आ रहा है। प्रति वर्ष यहाँ आने वाले सैलानियों की संख्या मे इजाफा होता जा रहा है। पर्यटन सत्र 2027 मे सैलानियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। प्रत्येक बुधवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व का द्वार सैलानियों के लिए बंद रखा जायेगा।

 

 

 

 

Must Read