वाहन की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत, नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

  • वाहन की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत, नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। जनपद के मुड़ेंला कला पुलिया के पास गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे राइस मिल के सामने हुआ। बताया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे अज्ञात व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गजरौला थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।