Homeबदायूंदशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिये समय-सारिणी जारी

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिये समय-सारिणी जारी

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिये समय-सारिणी जारी

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण प्रणव पाठक ने बताया कि वित्तीय वर्ष व शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के छात्र व छात्राओं हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण हेतु समय-सारिणी जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद में स्थित नवीन शिक्षण सस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी बदायूं से पासवर्ड प्राप्त करने तथा मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित शिक्षा संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, कुल सीटों की संख्या तथा फीस आदि का विवरण अंकित करने हेतु 7 जुलाई से 25 नवम्बर तक की तिथि निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि छात्र व छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु रजिट्रेशन व ऑनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 10 जुलाई से 20 दिसम्बर तक निर्धारित की गयी है। छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाईन किए गए आवेदन पत्र की हार्डकॉपी समस्त वांछित अभिलेखों सहित शिक्षण सस्थान में जमा किये जाने हेतु निर्धारित अन्तिम तिथि 24 दिसम्बर तक हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाईन किये गये आवेदन पत्र की हार्डकापी का संलग्न अभिलेखों से मिलान करते हुए शिक्षण सस्थानों द्वारा पात्र आवेदन आनलाईन सत्यापित व अग्रसारित एवं अपात्र आवेदन निरस्त करने की निर्धारित तिथि 11 जुलाई से 10 जनवरी तक हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read