HomeTrendingमवेशी से टकराने पर दो कांवरिये जख्मी

मवेशी से टकराने पर दो कांवरिये जख्मी

मवेशी से टकराने पर दो कांवरिये जख्मी

निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की सुबह पशु से टकराकर एक मोटरसाइकिल दुर्घटना का शिकार हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो कवड़िया घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्रयागराज के नैनी, महेरवा डंडी निवासी विशाल पटेल (22) और उसका साथी आकाश पटेल (21) निवासी पिपरी, भगदुमपुर, कौशांबी एक साथ प्रयागराज से बाबा श्री विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे कि बिहड़ा के निकट एक गाय उसकी बाइक से जा टकराई। जिससे कि दोनों गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read