Homeझांसीइस बार सागर महाराज के सानिध्य में मनायी जायेगी महावीर जयन्ती

इस बार सागर महाराज के सानिध्य में मनायी जायेगी महावीर जयन्ती

इस बार सागर महाराज के सानिध्य में मनायी जायेगी महावीर जयन्ती

पंचायत समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट किया श्रीफल
मुकेश तिवारी
झांसी। नगर की स्थानीय जैन समाज द्वारा इस बार भगवान महावीर जन्मकल्याणक जन्म जयंती महोत्सव “मेडिटेशन गुरु” उपाध्याय विहसंतसागर मुनिराज के मंगल सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।

दिगम्बर जैन पंचायत समिति झांसी के कार्याध्यक्ष युथूप सर्राफ ‘पिंकी’ की अध्यक्षता में कनिष्ठ उपाध्यक्ष वरुण जैन, मनोनीत सदस्य गौरव जैन नीम, सौरभ जैन सर्वज्ञ के संयोजन में प्रतिनिधिमण्डल ने टीकमगढ़ में विराजमान उपाध्याय श्री विहसंत सागर मुनिराज, श्रमण श्री विश्वसाम्य सागर मुनिराज के चरणों में वीरभूमि झांसी आगमन हेतू आग्रह किया जिस पर मुनिश्री ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर सभी भक्तों को आर्शीवाद प्रदान किया।

जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर मुनिराज ससंघ का शीघ्र ही नगर आगमन होगा एवं 3 व 4 अप्रैल को महाराज जी के मंगल सानिध्य एवएं निर्देशन में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक आयोजन एवं नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read