इस सपा विधायक ने सपा कार्यकर्ता कुत्ते की तरह पीटा, Video Viral
963381
इस सपा विधायक ने सपा कार्यकर्ता कुत्ते की तरह पीटा, Video Viral
योगेश जायसवाल मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर संसदीय सीट से घोषित सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को मुंगराबादशाहपुर में विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ सपा कार्यकर्ता कुशवाहा के विरोध में नारे लगा रहे थे। इस पर मुंगराबादशाहपुर। विधायक पंकज पटेल ने उन्हें धक्का देकर सामने से हटाया।
इसके बाद समर्थकों ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं में दो युवकों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि देर रात विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की तहरीर पर विधायक समेत राम स्नेही यादव, शुभम पाल और रोहित यादव के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
जौनपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का सोमवार को नगर के एक पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक थी। इसमें भाग लेने के लिए सपा प्रत्याशी जैसे ही गजराजगंज तिराहे से आगे बढ़े वहां पहले से ही मौजूद सपा कार्यकर्ता बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाने लगे।
यह देख नाराज हुए विधायक पंकज पटेल की उन कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की हो गई। मौजूद पुलिस ने दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक पंकज पटेल का कहना है प्रायोजित रूप से विरोध कराया जा रहा था। कार्यकर्ता को वाहन के आगे से हटाया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।