झांसी में 10 लाख का माल ले उड़े चोर
मुकेश तिवारी
झांसी। थाना प्रेमनगर के बिजौली ग्रोथ सेंटर में रिटायर्ड बीएचईएल कर्मी राजेन्द्र कुमार रहते हैं। राजेन्द्र के अनुसार उनकी बेटी अहमदावाद में रहती है। अहमदाबाद में उनकी बेटी का आपरेशन होना था। जिस कारण वह परिवार के साथ अहमदाबाद गए थे। घर की चाबी अपनी नौकरानी को दे गए थे।
पिछले दिनों उन्हें पता चला कि उनके घर में चोरी हो गए है। यह सुनने के बाद वह वापस झांसी लौटकर अपने घर पहुंचे जहां पता चला कि चोर घर से लगभग 10 लाख कीमत का माल चोरी कर ले गए हैं। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।