झारखण्डी मन्दिर की दीवार गिरी, मजदूर की हुई मौत
झारखण्डी मन्दिर की दीवार गिरी, मजदूर की हुई मौत
मलबे में दबने से दूसरा मजदूर भी घायल
अजय जायसवाल
गोरखपुर। शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कैंट इलाके के कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर की निर्माणाधीन दीवार अचानक गिर गई। जिसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रुप घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दरअसल शनिवार की सुबह झारखंडी मंदिर की एक दीवार बन रही थी। दीवार के पीछे गड्ढा खोदा जा रहा था। इस बीच दीवार भर भराकर गिर गई।
इस दौरान दोपहर 12 बजे वहां काम कर रहे मजदूर छोटेलाल पासवान (50) की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर छोटेलाल (35) पुत्र नगीना निवासी सुकरौली जिला कुशीनगर घायल हो गया। उधर मौत की खबर सुनकर मृत मजदूर छोटेलाल के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक छोटेलाल चौरीचौरा के महिया गांव का रहने वाला था। वह कूड़ाघाट के शिवपुर स्थित बगिया में अपने ससुराल में ससिर सुदामा के घर रहता था। जहां उसकी पत्नी विमला और एकलौता बेटा अमर भी रहता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।