HomeGorakhpurप्रधानाचार्य को शिक्षिका ने केबिन में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

प्रधानाचार्य को शिक्षिका ने केबिन में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

प्रधानाचार्य को शिक्षिका ने केबिन में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नाहिद आसिम को उनके केबिन में घुसकर वहां पढ़ाने वाली शिक्षिका ने पीट दिया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर कोतवाली थाने में शिक्षिका आयशा हक पर मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। प्रधानाचार्य नाहिद आसिम पत्नी जुल्फेकार अहमद ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि सुबह 9:50 बजे मैं स्कूल में थी तभी मेरे कक्ष में विद्यालय की शिक्षिका आयशा हक बाहरी महिला के साथ मेरे कक्ष में आई। मैंने उससे आने की वजह पूछी तो वह मुझे गाली देने लगी। अभी मैं कुछ समझ पाती वो मेरे पास आकर मेरा हाथ मरोड़कर मारना शुरू कर दी। कक्ष में शोर मचाकर किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर बाहर भागी। कई लोगों ने आकर बीच बचाव किया। शिक्षिका ने गैर कानूनी कार्य किया। कक्षा संचालन में बाधा पहुंचाई। बिना अनुमति के बाहरी महिलाओं को बुलाकर विद्यालय का वातावरण को अशांत कर दिया। शिक्षिका ने धमकी दी कि उसके घर वाले गुंडे व अपराधी किस्म के हैं, वे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read