‘भूखा न सोये कोई’ मुहिम चलाकर रात में भर रहे जरूरतमन्दों के पेट
किसी का दर्द मिल सके तो ले उधर
सुल्तानपुर। कटका क्लब सामाजिक संस्था द्वारा रोजना जरुतमन्दों के मदद लिए निकल पड़ी है। कटका क्लब सामाजिक संस्था की टीम रात में भोजन लेकर शहर में निकलती है और जरूरतमन्दों का पेट भरती है। भुखमरी भुक्त भारत का लक्ष्य लेकर यह कार्य किया जा रहा है। अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि करीब 5 साथियों के साथ रात में भोजन का पैकेट लेकर निकलते है। बस, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल व सड़क किनारे कोई भूखा मिलता है तो उसका पेट भरते है।
यह भोजन हम सभी चंदा एकत्रित करके बनाते हैं। हम सभी इंटरनेट मीडिया पर लोगों से सहयोग भी ले रहे हैं। इस मुहिम में राजकुमार मिश्रा, मोनू यादव, सुधीर यादव, त्रिभावन सिंह, सुधीर मिश्रा शामिल हैं। इस अभियान में लोगों से 50 रुपये से 70 रुपये का दान कराया जाता है। एक टाइम का भोजन किसी जरूरतमन्दों को खुद खिला सकता है। आने वाले समय मे और तेजी के साथ अभियान चलाया जाएगा। रोजना लगभाग 15 से 20 व्यक्तियों की व्यवस्था हो पा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।