निर्दयी मां ने एक दिन के बच्चे को जमीन में गाड़ा, पढ़िए पूरी खबर…

निर्दयी मां ने एक दिन के बच्चे को जमीन में गाड़ा, पढ़िए पूरी खबर…

शिवपुरी, (पीएमए)। शिवपुरी में एक निर्दयी मां ने जो किया, उससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। जन्म के कुछ ही घंटों बाद एक नवजात शिशु को जमीन में जिंदा गाड़कर मरने के लिए छोड़ने का मामला सामने आया है। पर नवजात की किस्मत अच्छी थी जो गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था। उसका रुदन एक किसान ने सुन लिया और नवजात को बचा लिया।

मामला शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील के सरजापुर गांव का है। किसी ने एक दिन के नवजात शिशु को खेत की मेढ़ के पास गड्ढे में जिंदा ही दफना दिया और उस पर पत्थर रख दिए। झाड़ियों से भी ढंक दिया, ताकि कोई उस तक पहुंच न सकें। गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था। जब नवजात ने रोना शुरू किया तो खेत में मवेशी चरा रहे एक किसान ने सुन लिया। जब किसान ने झाड़ियां और पत्थर हटाया तो वहां जमीन में नवजात को गड़ा देखकर वह भी कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गया। नवजात जिंदा था, इसलिए किसान ने तुरंत डायल-100 पर कॉल कर नवजात के मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को अस्पताल पहुंचाया। नवजात के सिर, घुटने व पंजे पर जख्म होने से उसे एसएनसीयू शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस नवजात के साथ ऐसा करने वालों को तलाश रही है। बच्चे का वजन 2.155 किलो है। डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का जन्म बुधवार सुबह हुआ होगा। जिस खेत में वह मिला है, वह जंगल से सटा इलाका है। गड्ढा गहरा नहीं होने से बच्चे की सांस चलती रही और वह जिंदा बच गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat