Jaunpur News : मनबढ़ लेखपाल ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से की बदसलूकी, साथियों में भड़का आक्रोश
एसडीएम के बीच-बचाव पर भी नहीं बनी बात
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में की नारेबाजी
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को उस समय हंगामा शुरु हो गया जब तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल ने वरिष्ठ अधिवक्ता से बदसलूकी कर दी। इसकी जानकारी होते ही संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव के नेतृत्व में सैकडं़ो अधिवक्ता एसडीएम चेम्बर में पहुंचकर अपना विरोध जताये। एसडीएम के समझाने-बुझाने पर बात नहीं बनी तो अधिवक्ता तहसील परिसर में नारेबाजी शुरु कर दिये। बताया जाता है कि दोपहर बाद वरिष्ठ अधिवक्ता शीला विश्वकर्मा अपने पुत्र आलोक विश्वकर्मा के साथ घर जाने के लिये अपनी गाड़ी पर बैठ रही थीं। विपरीत दिशा से तहसील परिसर में अपनी स्कूटी से घुस रही उक्त महिला लेखपाल गेट से टकरा गई। आरोप है कि अधिवक्ताओं को अपशब्द बोल दिया।
लेखपाल द्वारा अभद्रता करने पर जब अधिवक्ता रोकना चाहे तो वह भागकर एसडीएम ज्योती सिंह के चेम्बर में घुस गईं। वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ बदसलूकी होने की जानकारी मिलते ही तहसील के अधिवक्ता आक्रोशित हो गये और संघ के अध्यक्ष भारत लाल यादव के नेतृत्व में एसडीएम के चेम्बर में पहुंच गये। इस दौरान एसडीएम ने अधिवक्ताओं और लेखपाल की बात सुनने के बाद समाधान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बात न बनने पर अधिवक्ता एसडीएम के चेम्बर से नाराज होकर बाहर निकल आये और लेखपाल के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि यदि पीड़ित पक्ष कोई प्रार्थना पत्र देता है तो अग्रिम रणनीति पर विचार के लिये आपात बैठक बुलाई जायेगी। इस दौरान अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता शीला विश्वकर्मा, जगदम्बा प्रसाद मिश्रा, राम आसरे तिवारी, ललित मोहन तिवारी, धर्मेंद्र श्रीवस्तव, राहुल तिवारी, अवनींद्र कुमार, वीरेंद्र मौर्या, अमित सिंह, राजकुमार पटवा, विपिन मौर्य, अरुण तिवारी, अमित सिंह, अच्छे लाल, जितेंद्र यादव, अनुराग श्रीवास्तव, योगेंद्र नाथ, अजय यादव, अजय सिंह, रमेश यादव बाबा, राकेश सिंह, आलोक विश्वकर्मा, महेंद्र मौर्य, राहुल यादव, धर्मेंद्र जैसवारा, राजबली यादव, सुरेश यादव, रतन लाल गुप्ता, पवन गुप्ता, आशीस चौबे,रघुनाथ, सतीश कुमार, सुरेश मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, अरुण तिवारी, हरिनायक तिवारी, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















