HomeGorakhpurएयरपोर्ट पर विमान को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

एयरपोर्ट पर विमान को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

एयरपोर्ट पर विमान को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

घने कोहरे की वजह से नहीं दिखा रनवे
आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के बाद लौटा
अजय जायसवाल
गोरखपुर। जिले के साथ ही पूरे यूपी में ठंड और कोहरे का कहर शुरू हो गया है। हालत यह है कि फ्लाइटें उड़ान तो भर रही हैं, लेकिन घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पा रही हैं। बुधवार को एक बार फिर लखनऊ से गोरखपुर पहुंची एलाइंस एयर की फ्लाइट के साथ ऐसा ही हुआ। रात 7.30 बजे 29 यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट लखनऊ से गोरखपुर पहुंची। लेकिन, एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाए रहने की वजह से पायलट को रनवे नहीं दिखा।

वहीं, एटीसी और फ्लाइट के कैप्टन ने करीब आधे घंटे तक सफल लैंडिंग कराने की काफी मशक्कत भी की। लेकिन, रनवे साफ नहीं होने की वजह से फिर एटीसी ने फ्लाइट को उतरने की इजाजत नहीं दी। जिसकी वजह से पहले तो कुछ देर जहाज हवा में घूमता रहा और फिर मजबूरन उसे वापस लखनऊ जाना पड़ा। खराब मौसम के चलते गोरखपुर आने वाले यात्री वापस उसी विमान से लखनऊ पहुंच गए। वापस लौटे यात्रियों ने विमान कंपनी पर जमकर नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि जब मौसम खराब था तो फ्लाइट को निरस्त कर देना चाहिए था।

दिल्ली जाने वाले 39 यात्री निराश होकर लौटे
हालांकि, इस फ्लाइट को गोरखपुर आकर फिर यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। दिल्ली जाने वाले 39 पैसेंजर्स एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। लेकिन फ्लाइट डायवर्ट हो जाने की वजह उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। यात्रियों की मांग थी कि वे दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था कराएं। कंपनी ने खराब मौसम की दलील देकर विमान उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया।

लखनऊ में भी नहीं उतर सकी थी फ्लाइट
मंगलवार को भी ऐसा ही लखनऊ एयरपोर्ट पर हुआ था। जब यह फ्लाइट गोरखपुर से उड़ान भरकर लखनऊ पहुंची तो वहां रनवे साफ नहीं दिखा। जिसकी वजह से पायलट को फ्लाइट लेकर वापस गोरखपुर आना पड़ा। हालांकि, यहां आने के बाद यह फ्लाइट लखनऊ जाने वाले यात्रियों को उतार कर वापस दिल्ली के यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read